थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा धोखाधडी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.02.2024 को वादिया द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त शैलेंद्र कुमार चौहान पुत्र श्री बिंदेश्वर राम द्वारा वादिया को जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए वादिया से रूपये हडप लेना व वादिया द्वारा पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना सैक्टर 63, नोएडा पर मु0अ0सं0 75/2024 धारा 420/406/467/468/471/504/506भादवि पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से दिनांक 15.09.2024 को उक्त मुकदमें में नामित/वांछित अभियुक्त शैलेंद्र कुमार चौहान पुत्र श्री बिंदेश्वर राम को उसके ऑफिस वीनस इंफ्रा एंड ग्रीन पावर एच-43 सेक्टर 63, नोएडा से गिरफ्तार किया गया।









