सुनपुरा में विकास को मिली नई रफ्तार, 68.50 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। दादरी विधानसभा के ग्राम सुनपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने 68.50 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं सी.सी. रोड निर्माण/उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और बेहतर सड़क व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्य लगातार धरातल पर दिखाई दे रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कमल, प्रिंस, मोहित, राकेश, श्रीनिवास प्रधान, ज्ञानी दरोगा, खड़क सिंह, रवि राजपाल, महेंद्र प्रधान, मेहकर सिंह, टोडर प्रधान, किन्नी दरोगा, रविंद्र एवं भोला सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।









