Blog
थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत शाहबेरी मार्केट में स्थित एक शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके चलते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

सूचना प्राप्त होते ही थाना बिसरख पुलिस एवं फायर विभाग की 30 गाड़ियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। उक्त घटना में कुल 08 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि समय रहते लगभग 15-20 दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है तथा अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।









