
घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण के द्वारा दिनांक 07.05.2026 को वादी के फ्लैट पर वादी के साथ पार्टी के दौरान आपस में विवाद होने पर मारपीट ,गाली गलौज, फ्लैट पर तोड फोड करते हुए वादी के कमरे से एटीएम कार्ड, शॉपिंग कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड , डीएसएलआर कैमरा, जूते, कैश, एक गोल्ड की चेन, एक स्विफ्ट कार व अन्य सामान ले गये थे तथा वादी को जान से मारने की धमकी/छेड़छाड़ के मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए, 50,000 रूपये की मांग करना और वादी से 12500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिये गये।









