Blog

उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास – केरल में ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण पदक,रजत पदक व काँस्य पदक।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गाजियाबाद/लखनऊ।

उत्तर प्रदेश पुलिस के खेल इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। पहली बार, उत्तर प्रदेश पुलिस की पुरुष एवं महिला बैडमिंटन टीमों ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि केरल में दिनांक 11.4.2025 से 15 4 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में दर्ज की गई, जहां दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे एक साल की कठिन साधना रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम ने बीते वर्ष से गाजियाबाद पुलिस लाइन में रहकर, सीबीआई अकैडमी में मुख्य कोच श्री वरुण पंवार के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास किया। इस अभ्यास की झलक प्रतियोगिता में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

खेल सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री प्रीतेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश पुलिस खेल अधिकारी श्री विनय चौधरी ने फोन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और मुख्य कोच वरुण पंवार को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

गाजियाबाद के प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

महिला टीम की खिलाड़ी:

आईपीएस श्रींमती चारु निगम 01 पदक

• सिमरन चौधरी 03 मेडल

• रिचा यादव 03 मेडल

• नंदनी यादव

• आरती सिंह पाल

इन दोनों को टीम चेम्पियनशिप मे रजत पदक मिला,

पुरुष टीम के खिलाड़ी:

• कपिल चौधरी 01 पदक

• पीयूष कुमार 01 पदक

• राजन यादव 01 गोल्ड

• जुनैद अंसारी 02 पदक

इन खिलाड़ियों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया और पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

Related Articles

Back to top button