दिनांक 30 नवंबर 2024 को सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभागार में किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी समाज के जन मानस को देने के लिए विभिन्न संस्थाएँ बढ चढ़कर हिस्सा ले रही है
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
जिसमें जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के स्काउटों ने सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट ISI MARK का प्रयोग करना ,बिना लाइसेंस के गाड़ी ना चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करना, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना रेलियो तथा नुक्कड़ नाटकों द्वारा समाज को जागरूक किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में आदरणीय श्री मनीष कुमार वर्मा जी जिलाधिकारी व अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड, डॉक्टर धर्मवीर सिंह जी जिला विद्यालय निरीक्षक व उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड के निर्देशन में किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर राकेश कुमार राठी जिला मुख्यायुक्त, श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा(Ad) जिला आयुक्त स्काउट श्री विजेंद्र कुमार जिला कमिश्नर स्काउट , श्री पुष्पेंद्र सिंह जिला सचिव, सुश्री देवकी जी जिला कमिश्नर गाइड , जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री राजकुमार शर्मा व श्रीमती साधना विधूड़ी गाइड ,श्री शिव कुमार जिला संगठन कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है विगत वर्षों से श्री राकेश कुमार यादव (टी एस आई )गौतमबुद्ध नगर की टीम के द्वारा स्कूलों में सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण देने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं इस कार्य के सफल संचालन हेतु राजकुमार शर्मा प्रवक्ता राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहडा एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गौतमबुद्धनगर को माननीय श्री शिव हरी मीणा जी (डीआईजी ) ,श्रीमती सुनीति जी (डीसीपी )महिला सुरक्षा एव श्री सुधीर कुमार (एएसपी) द्वारा सम्मानित किया गया अंत में (डीआईजी) महोदय ने सभी संस्थाओं का व उनके प्रभारिओ का आभार व्यक्त किया|









