Blog

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 08.06.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 01 अभियुक्त राजू सिंह उर्फ सोनू पुत्र चतर सिंह को ग्राम शाहपुर खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 मूर्ति के छत्र (सफेद धातु) संबंधित मु0अ0सं0- 144/2026 धारा 305 बीएनएस व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा दुर्गा विशाल मंदिर से उक्त छत्र चोरी किए गए थे, और आज इसे बेचने के लिए ले जा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button