
स्वर्णकार समाज दादरी के नगर अध्यक्ष, मनोज वर्मा के नेतृत्व में,स्वर्णकार समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के जिन्होंने इस वर्ष 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को,स्वर्णकार समाज कार्यालय,मधुसूदन फ्लैट दादरी पर,

समाज के वरिष्ठों द्वारा सर्टिफिकेट एवं मैडल/ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, मनोज वर्मा ने कहा, प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है,कि को बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ, उन्हें संस्कार भी दें, और विशेष उनके क्रियाकलापों पर ध्यान रखें, बच्चों को अच्छी संगत में रखें, एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, कि भविष्य में आप आगे ऐसे ही अपने समाज का नाम रोशन करते रहेंगे,

बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला, बच्चों ने कहा समाज ने जो हमारे उत्साहवर्धन हेतु, यह सराहनीय कार्यक्रम किया, इससे हमारा मनोबल बढ़ेगा, और हम अपने उद्देश्य के साथ आगे ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे, और हम अपने अन्य साथियों का भी पढ़ाई के प्रति मनोबल बढ़ाएंगे, भुजेंद्र वर्मा प्रधान ने कहा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपना उद्देश्य भी रखें,

जिससे आपको निश्चित कामयाबी मिलेगी, समाज में यदि कोई बेटा -बेटी किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित है, और वह आगे पढ़ना चाहते हैं, तो समाज उसकी पढ़ाई का खर्चा भी वहां करेगा,
इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के श्री रामकुमार वर्मा, मोहनलाल वर्मा, श्रीकिशन वर्मा, रवि वर्मा, महेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, लोकेश वर्मा, नरेश वर्मा, ईश्वर वर्मा,

सुनील वर्मा, ईश्वर प्रसाद वर्मा,नितिन वर्मा, अनिल वर्मा, कुणाल वर्मा, दीपक वर्मा, रोबिन वर्मा, सुशील वर्मा, मोहित वर्मा, आलोक वर्मा, बाबूराम वर्मा, सुभाष वर्मा, प्रदीप वर्मा, सागर वर्मा, स्पर्श वर्मा आदित्य वर्मा, योगेश वर्मा, अमित वर्मा, आदि सदस्य गण उपस्थित रहें.









