Blog

मैदान में चमक, पढ़ाई में दम: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में हासिल किए 75% अं

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 75% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर जुनून हो तो खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाया जा सकता है।

समर नागर राष्ट्रीय स्तर के उदीयमान फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिनकी दिनचर्या का अधिकांश समय मैदान में अभ्यास और खेल को निखारने में बीतता है। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय निकालना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने लगातार प्रैक्टिस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया और शानदार परिणाम हासिल किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर अपने खेल के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके चलते वह अधिकतर समय ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहता है। बावजूद इसके समर का यह प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

समर नागर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सही संतुलन और दृढ़ संकल्प के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button