संयुक्त प्रेस वार्ता में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उद्यमियों ने प्रेस मीडिया के समक्ष
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज शुक्रवार दिनांक 17 अप्रैल 2026 के अपराह्न 2 बजे से ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में क्षेत्र के MSME उद्यमियों ने हालिया दिनों में आकस्मिक श्रमिकों के मध्य असामाजिक तत्वों द्वारा गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में आगजनी तोड़फोड़ की घटनाओं के मद्देनजर
असंतोष को शांत करने के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि ओवरटाइम आदि के कुल समायोजन के उपरांत उद्यमियों में उद्योग की वायबिलिटी के शून्य होने की प्रबल संभावना पैदा हो गई हैं ।

इस सब आर्थिक बोझ को यदि समाहित भी कर लिया जाए तो भी औद्योगिक वातावरण जो उदंडता के बल पर सब कुछ हासिल करने की ताकत बनता नजर आया है।
इसमें सरकार ने एक तरफा निर्णय लिया है, जिससे इस क्षेत्र की प्रगति पर ग्रहण लगने का पूर्वाभास हो गया है।
उद्यमी सरकार के निर्णय में सरकार के साथ हैं और लागू भी करेंगे, लेकिन सरकार उद्यमियों को भी तो राहत दे, इस समस्त आर्थिक बोझ को सरकार भी किसी न किसी रूप में वहन करे, करो में छूट दे , सब्सिडी दे, तभी समझा जाएगा कि सरकार उद्यमियों के साथ भी खड़ी है।
सरकार सुनिश्चित करे कि आगामी निकट भविष्य में अन्य किसी भी तरह आर्थिक बोझ उद्योगों पर नहीं डाला जाएगा।
वर्तमान में सरकारी तंत्र द्वारा उद्योगों में इन निर्देशों के पालना करने की आड़ में निरीक्षण किए जा रहे हैं जो कम से कम अगले दो माह तक रोके जाए ताकि उद्यमी को भी संभलने का मौका मिले ।
इस प्रेस वार्ता में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा चैप्टर से चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह , श्री जे एस राणा श्री अमित शर्मा।
इंडियन इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन से श्री संजीव शर्मा एवं पुष्पेंद्र तिवारी
इंडियन बिज़नस एसोसिएशन से श्रीमती खुशबू, लघु उद्योग भारती से श्री नरेश गुप्ता, श्री संजय बत्रा एवं इकोटेक 12 एसोसिएशन से श्री साहिल जी सहित 40 के अधिक उद्यमियों ने अपनी बात रखी ।
अंत में सभी के प्रेस से आए हुए बंधुओं का आभार जताया , धन्यवाद दिया









