Blog

दादरी में सामाजिक संगठन के द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि किसानों के अथक प्रयासों से ही हमारा देश सशक्त और समृद्ध बनता है। अन्नदाता हमारे राष्ट्र की रीढ़ हैं, उनका योगदान अद्वितीय और अतुलनीय है। दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास ने बताया कि किसानों के मसीहा हितेषी लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा लगाया था आज भी किसान उनको याद करते हैं चौधरी चरण सिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अन्नदाताओं के सच्चे हमदर्द थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों और उनकी बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्हीं के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है, जो हमें किसानों के महत्व और उनकी समस्याओं को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर किसान नेता राजकुमार रूपबास, मास्टर ब्रह्म सिंह,जागेश कुमार, मनोज भाटी,अशोक भाटी, ललित भाटी, रोहित, कपिल, आशु अमित मुखिया योगेश जगेश उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button