Blog

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन/घरों में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिल, एक स्टैपलाईजर, 5030 रूपये नकद व अन्य सामान बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 15.04.2026 की रात्रि को थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी व घर में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त (1) रवि पुत्र मुंशीलाल (2) मोनू उर्फ विशाल उर्फ संजय उर्फ बंदर पुत्र हंसराज (3) इमरान पुत्र सलीम को सेक्टर 26 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि पहले हम मोटरसाइकिल चोरी करते है फिर उन्हीं मोटरसाइकिलों से बन्द मकानों की रैकी कर घर में चोरी करते है। हमने ये सभी मोटरसाइकिलें दिल्ली में अलग-अलग जगह से चुराई थी । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना सेक्टर 20 नोएडा पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
(1) रवि पुत्र मुंशीलाल नि0- बारात घर के पास गोविंदपुरम थाना- मधुबन बापूधाम गाजियाबाद उम्र 34 वर्ष
(2) मोनू उर्फ विशाल उर्फ संजय उर्फ बंदर पुत्र हंसराज नि0-खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 28 वर्ष
(3) इमरान पुत्र सलीम नि0- इंदिरा कैंप पुरानी झुग्गी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 34 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button