थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 RRU, चोरी की 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 18.04.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण 1. रविन्द्र पुत्र शेर सिंह 2. राहुल पुत्र विकास 3. प्रवीन पुत्र श्रीचन्द्र को यथार्थ गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 01 RRU, चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP16EM0670 व 03 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्तगण द्वारा रेकी कर मोबाइल टॉवर से RRU उपकरण एवं मोटरसाइकिल की चोरी की जाती थी तथा पकड़े जाने के डर से अपने पास चाकू भी रखते थे। अभियुक्तों से बरामद RRU उपकरण व मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि करीब 04-05 दिन पूर्व कासना क्षेत्र से RRU उपकरण चोरी किया था तथा लगभग 01 वर्ष पूर्व सूरजपुर क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। अभियुक्तों ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-192/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।









