Blog

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी निवासियों का पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट मेंटीनेंस गेट नंबर एक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 20 वें दिन भी जारी रहा।

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

संगठन की 11 सितम्बर को धरनास्थल पर ऐतिहासिक महापंचायत होनी थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने 10 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा मै उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री का आगमन और 11 सितम्बर को प्रधानमन्त्री के आगमन का हवाला देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी से महापंचायत को स्थागित करने के लिए आग्रह किया । और 13 सितम्बर दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर मै सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिटिंग कर समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने पदाधिकारियों और सोसायटी निवासियों से चर्चा की सभी ने 11 सितम्बर की महापंचायत को स्थागित करने पर सहमति जताई

लेकिन पुलिस प्रशासन ने फिर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को उनके आवास पर रात से ही नजर बन्द कर दिया जैसे ही कार्यकर्ताओ व पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी निवासियों को इस बात की भनक लगी तो मंगलवार की सुबह से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओ व सोसायटी निवासियों का जमावड़ा लगने लगा और जमकर नारेबाजी की और मुख्यमन्त्री से मिलने की जिद पर अडे रहे दादरी थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्यक्ष के समझाने के भरसक प्रयास की कोशिश के बाद कार्यकर्ता व सोसायटी निवासी शान्त हुए और 11 सितम्बर को धरनास्थल पर होने वाली महापंचायत को स्थागित किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि 13 सितम्बर को जिला प्रशासन की अध्यक्षता मै जिला कलेक्ट्रेट मै पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन (बलराज) और पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी निवासियों की वार्ता होनी सुनिश्चित की गयी है यदि वार्ता असफल होती है तो उसी समय विशाल महापंचायत का ऐलान किया जायेगा।
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार नागर, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बाबा रंगीलाल ,जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, जयकांत ,संजीव भाटी, सोसायटी निवासी एनबी जोशी, केपी सिंह ,राहुल भाटी, आरपी सिंह, रत्नेश शुक्ला, विरेन्द्र भट्ट, आशु चौहान, नवीन भाटी, महीपाल सिंह, सोविदंर भाटी, दर्पण सिंह,महेश शर्मा, एसबी मौर्या, अरूण शर्मा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button