जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सक्रिय
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल 2026
जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड कंपनी पहुंचकर कंपनी के श्रमिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं उनको उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई

वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में विस्तार से उनको जानकारी उपलब्ध कराई ।इस दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे,उनसे भी संवाद करते हुऐ शासन की गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से भी वार्ता करते हुए करते हुए

आश्वासन दिया कि उनके हितों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी की गई वेतन वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्ति तथा धन्यवाद दिया।









