Blog

थाना बिसरख पुलिस व सीडीटी टीम(से0नो0) द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 24 किलो 924 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

दिनांक 14.04.2024 को थाना बिसरख पुलिस व सीडीटी टीम(से0नो0) द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1.मन्तोष उर्फ कलपू पुत्र शम्भूनाथ 2.सोनू पुत्र राजेन्द्र को एसीई सिटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 24 किलो 924 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 2,50,000 रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त कार होण्डा सिटी रजि0नं0 डीएल 4 सी.ए.एन 3043 बरामद की गई है।

 

Related Articles

Back to top button