आजाद समाज पार्टी ने युवा नेता प्रधान सुशील नागर को बनाया जिलाध्यक्ष, नागर को लगा बधाई देने वालों का तांता
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
– सुशील को जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में बढ़ेगा असपा का कारवा
– बसपा सुप्रीमो मायावती के पड़ौसी गांव कचैडा बासाबाद से आते हैं नागर
ग्रेटर नोएडा, 31 अगस्त 2024। आजाद समाज पार्टी प्रदेश में ही नहीं देश में भी लगातार अपना जनाधार बढ़ाती आ रही है। उसी क्रम में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्धनगर में भी अपनी स्थती को और अधिक मजबूत किया है। जिसके लिए असपा ने जिले के युवा नेता प्रधान सुशील नागर को जिले के अध्यक्ष की कमान सौंपी है। जिसके बाद से नागर को बधाईयों देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी ने नागर को यह जिम्मेदारी शुक्रवार दिनांक 30 अगस्त को मेरठ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तोड एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से मनोनय पत्र देते हुए सौंपी गई।
प्रधान सुशील नागर ने बताया कि बीते शुक्रवार दिनांक 30 अगस्त को मेरठ में पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसे असपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील चित्तोड जी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी के द्वारा लिया गया था। उसी दौरान जिले में भी असपा की स्थती की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा सुशील प्रधान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जिले में लबें समय से राजनीतिक शून्यता देखने को आ रही है। वहीं दलितों, वंचितों व पिछड़ों की आवाज को भी दबाया जा रहा है। उनके द्वारा बहुजन आंदोलन के तहत दलितों, वंचितों व पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने का काम किया जाएगा। आने वाले दिनों में जिले के अंदर असपा का कारवा निरंतर बढ़ता हुए भी देखने को मिलेगा।
कौन है प्रधान सुशील नागर ॽ
प्रधान सुशील नागर मायावती के गांव बादलपुर से सटे कचैडा वारसाबाद के निवासी हैं। जोकि देहात मोर्चा व जनमोर्चा की पृष्ठ भूमि से आते हैं। जिसके चलते उन्हें आंदोलनकारी नेता के तौर पर जाना जाता है। देहात मोर्चा व जन मोर्चा में रहते हुए वो विभिन्न जन आंदोलनों में भागिदार रहे और जेल तक गए। जिसके बाद वो कचैडा वारसाबाद के प्रधान भी निर्वाचित हुए। नागर की छवि युवाओं में काफी अच्छी है। जिसके चलते उनसे बड़ी संख्या में युवा वर्ग जुड़ा हुआ है।









