*घटना का विवरण-*
दिनांक 15/08/2024 को ग्राम घरबरा में दो महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी के दौरान ग्राम घरबरा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पूस्से द्वारा एक महिला व उसके भतीजे के साथ मारपीट की गई थी जिसके संबंध में वादिया की तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक प्रथम पर मु0अ0सं0 75/24 धारा 333/115(2)-351(2) बीएनएस बनाम पुष्पेंद्र आदि 3 अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण -*
थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा दिनांक 21/08/2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पुष्पेंद्र उर्फ पूस्से को ग्राम घरबरा के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त के दो साथी दिनेश व वेदपाल पूर्व में ही दिनांक 17/08/2024 को गिरफ्तार किये जा चुके है।









