10 11 12 जून उत्तराखंड हरिद्वार में हर वर्ष की भांति तीन दिवसीय होने वाले अधिवेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता जी से मुलाकात की
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर
दादरी गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारी ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता जी से उनके निवास फरीदाबाद सेक्टर 19 पर जाकर मुलाकात की और गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने का आश्वासन दिया भारतीय किसान यूनियन अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास एवं प्रदेश सचिव अशोक भाटी का कहना है कि हर वर्ष की भांति तीन दिवसीय अधिवेशन उत्तराखंड हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता जी के नेतृत्व में किया जाता है

जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम एसडीएम को अवगत कराया जाता है जिसमें मुख्य मांगे पूरे भारत में किसानों का कर्ज माफ बिजली माफ 5000 बुढ़ापा पेंशन किसानों का गने का भुगतान पूरे भारत में बेल्ट पेपर से चुनाव कराया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता जी का कहना है कि पूरे भारत के किसान एकजुट होकर अलकनंदा होटल उत्तराखंड हरिद्वार में महापंचायत करते हैं क्योंकि हर चीज बर्दाश्त है लेकिन किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है मुलाकात के दौरान रविंद्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष गीता नागर ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कपिल खारी जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अमित कसाना जिला अध्यक्ष गाजियाबाद विकास बेसोया, शोभित कसाना अजलम हसीन प्रवीण अंबावता सोनू अंबावता आदि पदाधिकारी मौजूद थे









