श्रीमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर, उत्तर प्रदेश।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध्द नगर

विषय: सेक्टर 37 मैं प्राधिकरण के अधिकारियों की तानाशाही से क्षेत्रीय क्खेल परिषद को ख़त्म करने की तैयारी ।
आप सभी कृपया ध्यान दें :-
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जो सैक्टर 37 क्षेत्रीय खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम बनाने जा रही है, उसको लेकर क्षेत्रीय बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में अत्यधिक रोष है। लोगों को हॉकी स्टेडियम बनने में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत केवल यह है कि प्राधिकरण के पास हजारों एकड़ खाली भूमि होने के बाद भी उसकी नजर केवल इस क्षेत्रीय खेल परिसर, सैक्टर 37 पर क्यों है? प्राधिकरण किसी दूसरी जगह हॉकी स्टेडियम बनाए, हमें कोई परेशानी नहीं होगी।
ग्रेटर नोएडा में इस खेल परिसर को छोड़कर आज तक कोई भी ऐसा मैदान नहीं बना है जिसमें हमारे युवा बच्चे फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी या कोई भी खेल निशुल्क खेल सकें। यहां से तैयारी करने वाले 100-50 बच्चे हर वर्ष पुलिस, रक्षा, सिविल आदि विभागों में भर्ती होते हैं। यहां पर कुछ बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों जैसे एथिलीट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि की भी तैयारी करते हैं। शहर में कहीं भी क्षेत्रीय बच्चों के लिए बुजुर्गों के लिए कोई ग्राउंड नहीं हैं। प्राधिकरण अपना रवैया बदले









