
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना जारचा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उसके ग्राम के ही अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौच करते हुए डंडों से मारपीट की गई जिसमें वादी के भाई को चोटें आईं है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जारचा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें 03 अभियुक्तों पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 31/05/2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से 01 वांछित अभियुक्त शनि पुत्र रवि कुमार को ग्राम सिद्धिपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।









