
घटना का विवरण-
दिनांक 14.05.2026 को अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ मारपीट की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना जारचा पर मु0अ0स0 84/26 धारा 109(1)/115/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण-
थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 26/05/2026 को अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ काले पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोनी को ग्राम ऊंचाअमीरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.2026 को घटना में संलिप्त अन्य 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।









