थाना जेवर पुलिस द्वारा नाबालिग की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुये 03 वांछित अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटर साइकिल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 22/05/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर उनके नाबालिक पुत्र उम्र 15 वर्ष का दिनाँक 21.05.2026 को घऱ से कहीं चले जाने तथा घर वापस न आने एवं परिजनों के काफी तलाश करने पर ना मिलने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। तहरीर के आधार पर तत्काल दिनांक 22/05/2026 को थाना जेवर पर

मु0अ0सं0 171/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की जाँच और विवेचना के क्रम में गुमशुदा बालक का शव ग्राम रोही के खाली मकान में दिनांक 22/05/2026 की रात्रि में बरामद हुआ था।

कार्यवाही का विवरणः-
थाना जेवर पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में वैज्ञानिक एवं इलैक्ट्रोनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1.नरेश पुत्र सुरेश नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, 2.उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा नि0 ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार व 3.मोहित पुत्र मनोज नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर के नाम प्रकाश में आये।
आज दिनांक 27/05/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा साबौता अण्डर पास के नीचे चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिये, जिनको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूके। बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस बल द्वारा मोटर साइकिल सवारों का पीछा किया गया अपने आप को घिरता देख आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायल हो गये जिनकी पहचान 1.नरेश पुत्र सुरेश नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर 2.उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा नि0 ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार के रूप में हुई तथा तीसरे आरोपी मोहित पुत्र मनोज नि0 ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट स्पैलेण्डर बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है।









