Blog

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 27 मई, 2026

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले एवं सील की गहन जांच की, जो पूर्णतः सुरक्षित पाई गई। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण उपरांत वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button