अभियुक्तगण 1. रहीसुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी थाना जारचा गौतमबुध्दनगर उम्र करीब 30 वर्ष 2.मस्तकीम पुत्र साबिर निवासी ग्राम कलौंदा उम्र 40
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना जारचा गौतमबुध्दनगर को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस थाना जारचा से संबन्धित अभि0गण रहीसुद्दीन व मस्तकीम उपरोक्त के ठेके पर दिये गये काम न करने को लेकर विवाद था दोनो पक्ष आमदा फसाद हो रहे थे । आसपास के काफी लोग इकट्ठा थे दोनो को समझा रहे थे । जैसे ही हम पुलिस वाले पहुंचे हम पुलिस वालो ने भी काफी समझाया गया नही माने । और अधिक उग्र होकर आमदा फौजदारी होने लगे शान्ति भंग होने का पूर्ण अन्देशा होने पर गिरफ्तारी के अलावा अन्य कोई विकल्प न देख हस्व कायदा रहीसुद्दीन व मस्तकीम उपरोक्त को हस्व कायदा आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 11.10 बजे पर हिरासत पुलिस मे लिया गया यदि रहीसुद्दीन उपरोक्त व मस्तकीम उपरोक्त को गिरफ्तार न किया जाता तो लड झगड कर अवश्य ही कोई संज्ञेय अपराध कारित करते । दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का पूर्ण पालन किया गया श्रीमान विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट दादरी गौतमबुद्धनगर के समक्ष पेश किया गया । उ0नि0 राममहेश के द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल मे लायी गयी ।









