आज भारतीय किसान यूनियन मंच ग्राम खंगोडा एनटीपीसी दादरी मै भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किसान विचार गोष्ठी आयोजित की गई
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

व ठाकुर अक्षय राणा प्रदेश प्रवक्ता,रोहित यादव ज़िला उपाध्यक्ष व मुसलीन खान तहसील उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई ।विचार गोष्ठी की अध्यक्षता ठाकुर विरेंद्र फौजी व संचालन अक्षय मुखिया ने किया ।मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि बाबा परशुराम जी का स्वभाव,अनुशासन,संयम और साहस से भरा हुआ था।उन्होंने यह संदेश दिया कि शक्ति का उपयोग हमेशा धर्म और सत्य के लिए होना चाहिए,ना कि अहंकार या स्वार्थ के लिए ।हमें भी किसान मजदूर शोषित समाज सभी निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए ।

मोहित राणा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म ऐसे समय में हुआ जब समाज में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहे थे ।उन्होंने अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष किया ।इसलिए हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ।विक्रांत तोगड प्रदेश प्रभारी ने हमें उन से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय,समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए ।कृष्ण भड़ाना प॰ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें की सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चले ।सागर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सभी का भला करना चाहिए ।इस मौक़े पर रोहित तोमर ज़िलाध्यक्ष हापुड़,अजब सिंह भाटी,समीर प्रधान,आश मौ॰,अब्दुल हसन ,रोबिन राणा,विनित गुरूजी ,मोहित तोमर,शोभित तोमर,डॉ मोहसिन,विक्रान्त तोमर,गोल्डी राणा,एडवोकेट हिमांशु राणा,निखिल राणा,दीपक पुडीर,सुमित राजपूत,कालू राणा,बादल राणा,हर्ष राणा,उम्मेद सिंह अन्य किसान मौजूद रहे।









