Blog

विश्व पृथ्वी दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मोलश्री के पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 22 अप्रैल 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी द्वारा मलकपुर स्थित कार्यालय परिसर में मोलश्री के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button