Blog

आज दिनांक: 19/04/2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित संज्ञेय अपराधों की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

प्रकरण-1:

अभियुक्त आनंद पुत्र निरंजन सिंह, निवासी ग्राम पटाड़ी, थाना जारचा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 49 वर्ष, अपने ही गांव की रहने वाली कंछीदा नामक महिला के साथ किसी बात को लेकर आमादा फसाद हो रहा था। मौके पर उपस्थित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को शांत कराने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु वह नहीं माना और उत्तेजित होकर झगड़ा-फसाद करने पर उतारू हो गया। उक्त कृत्य से शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना थी। अतः अभियुक्त को संज्ञेय अपराध करने से रोकने हेतु कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत समय करीब 14:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

प्रकरण-2:

अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र रामभूल सिंह, निवासी ग्राम कलौन्दा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम कलौन्दा में अपनी बुआ सीमा पत्नी पंकज, निवासी उस्मानपुर, थाना खुर्जा, जनपद बुलंदशहर, के साथ अपने चाचा को ले जाने के संबंध में आमादा फसाद हो रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह उत्तेजित होकर झगड़ा करने पर आमादा रहा। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध होने की संभावना थी। अतः अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत समय 13:10 बजे पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। इस दौरान सीमा पत्नी पंकज शांत रही तथा विवाद से बचने का प्रयास करती रही। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button