Blog

आगामी 09 मई को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 19 अप्रैल,‌ 2026

 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी त्यागी ने बताया कि आगामी 09/05/2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामलें, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से संबधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन सन्धि हेतु इच्छुक हो वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जायेगे।

 

Related Articles

Back to top button