Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का सक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 09.08.2021 की रात्रि में अभियुक्त सोभित गुर्जर द्वारा अपने साथी सुमित शर्मा उर्फ भोला पहलवान, कोशिन्द्र गुर्जर, सुमित शर्मा उर्फ उर्फ हन्नी शर्मा हकला, कुलदीप उर्फ बल्का व सतीश उर्फ टीटी उर्फ सरदार के साथ योजना के तहत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की तरफ जाते हुए एक सफेद रंग की क्रेटा कार को बलेनो कार से हथियारो के बल पर लूट की गयी थी। जिसमें सतीश उर्फ टीटी उर्फ सरदार व सोभित गुर्जर फार्चूनर कार से रैकी कर रहे थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 373/21 धारा 392/120बी/482 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही का विवरणः*

दिनांक 22.01.2025 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त सुमित शर्मा उर्फ हन्नी शर्मा उर्फ हकला पुत्र ऋषिप्रकाश को थाना क्षेत्र के गलगोटिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा 15,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में अभियुक्त 1.कोशिन्द्र पुत्र समय सिंह निवासी गुर्जर डेरीन थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर 2.भोला उर्फ सुमित पंडित पुत्र सुन्दर निवासी डेरीन कामबक्सपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर 3.सोभित पुत्र वीरसिंह निवासी सिरसा थाना हसनपुर, जिला अमरोहा 4.दर्वेश शर्मा पुत्र रघुवर दयाल निवासी ग्राम बिलन्दपुर, खेडी थाना गन्नौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) 5.देवेन्द्र उर्फ लूरा पुत्र बलवान निवासी ग्राम पुखथला, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button