थाना दादरी पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिल, 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 20.12.2021 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मोटर साईकिल चोरी की घटना करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 चोर 01.सचिन राणा पुत्र अशोक कुमार 2. अमन शर्मा पुत्र संजय शर्मा को 02 मोटर साईकिल, 01 स्कूटी (चोरी की हुई) एवं 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 चाकू मय लोहे के रामगढ चौराहे पर रामगढ को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहन (1) स्पलेण्डर सिल्वर ब्लू रंग रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 5 एसबीटी 6361 के सम्बन्ध मे थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर पर मु0अ0सं0 411/23 धारा 379 भादवि (2) हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला रजि नं0 यूपी 14 ईडब्ल्यू 1403 के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली गाजियाबाद पर मु0अ0सं0 0555/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत पाया गया है।









