होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बा
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध नगर

दादरी एवं थाना जारचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोलस ग्राम कलोदा एवं कस्बा जारचा क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत DCP, ADCP, ACP एवं SHO जारचा/SHO दादरी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं आम जनमानस से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए होली पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाएगी।









