थाना जारचा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का विवरणः*
दिनांक 27.02.2025 को वादी द्वारा थाना जारचा पर वादी की बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध मे अभियुक्त 1.सतेन्द्र पुत्र राम सिंह (ससुर) 2.निशान्त पुत्र सतेन्द्र (पति) 3.पिंकी पत्नी सतेन्द्र (सास) 4.तन्नू(ननद) 5.ज्योति (ननद) पुत्रीगण सतेन्द्र निवासी गण ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के विरूद्ध तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 35/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0-1961 पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरणः*
आज 29.03.2025 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मु0अ0सं0 35/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र राम सिंह को ग्राम कलौन्दा से छायसा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।









