पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत डीसीपी गेटर नोएडा/ एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना जारचा क्षेत्रांतर्गत संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दिनांक 18.02.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत डीसीपी ग्रेटर नोएडा/ एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा प्रभारी निरीक्षक जारचा के साथ थाना जारचा पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।

मीटिंग में संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हे आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से मना सके।









