Blog
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान व एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत कस्बा जारचा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उनके द्वारा कस्बा जारचा स्थित इमामबाड़ा पहुंचकर आयोजक एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया

तथा सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। उनके द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।









