Blog
दादरी:- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने दादरी कोतवाली गेट के पास स्थित बीड़ी सिगरेट व अन्य सामान बेचने वाले खोखे का ताला तोड़कर उसमें से नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गये। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

राजकुमार उर्फ राजू निवासी दादरी की जीटी रोड दादरी कोतवाली गेट के पास बीड़ी सिगरेट पानी की बोतल व अन्य सामान बेचने की दुकान है।जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

बीती देर रात दुकान मालिक अपने खोखे का ताला लगाकर सोने के लिए अपने घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर करीब 1500 रुपए नगद बीड़ी सिगरेट गुटखा व अन्य सामान चोरी करके ले गए।

सुबह होने पर कुछ लोगों ने चोरी होने की सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस घटना की जांच कर रही है।









