Blog

दिवंगत भाजपा विधायक के घर पहुंच सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि शाहजहांपुर में दिवंगत बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम को अपने बीच देख रो पड़े मानवेंद्र सिंह के परिजन, मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस – स्व. मानवेन्द्र सिंह के बेटे से बोले सीएम योगी, मानवेंद्र हमारे परिवार के सदस्य, परिवार को मिलेगी हर संभव मदद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

शाहजहांपुर, 10 जनवरी। दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। सीएम योगी ने यहां मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान दिवंगत बीजेपी विधायक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि लिवर की बीमारी से ग्रस्त ददरौल से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर ढकिया परवेजपुर गांव पहुंचे। सीएम योगी ने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के बड़े बेटे अरविंद सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे।

उनके निधन से बीजेपी परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख परिजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया। करीब 30 मिनट यहां रुकने के बाद सीएम योगी बरेली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। जिले के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button