Blog

आज दिनांक 28.09.2025 को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर फतेहपुर में प्रथम पक्ष 1-तेजबीर फौजी पुत्र किशन लाल 2-भरत सिंह पुत्र नत्थु निवासीगण ग्राम रामपुर फतेहपुर व द्वितीय पक्ष 1-विकल निवासी मायचा के मध्य प्लॉट के विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी,

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पंचायत में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष द्वारा आपस में फायरिंग की गई। फायरिंग में दो व्यक्तियों अशोक पुत्र चन्नी को पैर में व सौविन्दर पुत्र रघुराज के हाथ में गोली लगी है। घायलों को मेडिकल हेतु भेजा गया है। दोनों की स्थिति सामान्य है। थाना दादरी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में सम्मिलित दोनों पक्ष एक ही समाज से सम्बन्धित है। प्राथमिक तौर पर उक्त घटना के संबंध में 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button