Blog
आज दिनांक 19-02-2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, A.S चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से सभी स्कूलों में चेकिंग सुनिश्चित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग जारी है,

अभी तक किसी भी स्कूल में कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा

तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है। कृपया अफवाह पर ध्यान न दें।









