Blog

आज 16.02.2026 को हमारे सिक्युरिटी स्टाफ विशाल सोम (10817) ने लेन में एक रुपए से भरा लिफाफा पाया जिसमें 27950 रुपए थे

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जो कि मैनेजर ऑफिस में सुरक्षित जमा कर दिया गया वाहन संख्या से उपभोक्ता का नम्बर निकाल के सूचना दिया गया और उपभोक्ता को बुलाकर उनको पूरा पैसा वापस दिया गया जिसके लिए उपभोक्ता द्वारा टोल पर मौजूद सभी कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गईं. ऐसे घटनाक्रम को भी हम सभी टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहिए

क्योंकि जब भी सोशल मीडिया पर देखो तो टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों को गुंडा और गुंडागर्दी जैसे शब्दों से नवाजा जाता हैं। जोकि असहनीय पीड़ा का एहसास करता है। हम सभी को पता है कि सभी लोग अच्छे रोड प्रयोग करना तो चाहते है मगर उसकी लगी लागत और उस पर रख रखाव पर हो रहे खर्चे का ध्यान नहीं रखते जिसके लिए टोल जैसी व्यवस्था को सरकार द्वारा रखा गया है जब उस शुल्क को मांगा जाता है तो टोल वाले उस भाषा शैली का शिकार होते है जो कि सुनने में भी बहुत पीड़ा देती है।

Related Articles

Back to top button