Blog

आज दिनांक 14.02.2026 को थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं0-84 के पास एक कार रजि0नं0- DL14CL6473 खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई।

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार का निरीक्षण किया गया। कार के अंदर लड़का- लड़की के सिर में गोली लगी हुई है, लड़के हाथ में पिस्टल मिली है व कार अंदर से लॉक थी। प्रथम दृष्टतया आत्महत्या प्रतीत होती है।

मृतकों के पहचान 1. सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष 2. रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button