Blog

आज दिनांक 08.04.2026 को थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी यूनिवर्सिटी के चार छात्र परीक्षा समाप्त होने के उपरांत सुपरनोवा के पास स्थित एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर पार्टी/पिकनिक करने गए थे, जहां पर पार्टी के दौरान एक छात्र हर्षित भट्ट निवासी इंदिरापुरम,

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जहां पर पार्टी के दौरान एक छात्र हर्षित भट्ट निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद पास में भरे हुए पानी में नहाने के लिए उतर गया। नहाने के दौरान वह अचानक पानी में डूब गया।
उक्त घटना की सूचना छात्र के साथी द्वारा डॉयल-112 पर दी गई जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पीआरवी कर्मी व थाना सेक्टर-126 पुलिस स्थानीय गोताखोरो की व्यवस्था करते हुए मौके पर पहुंची तथा हर्षित भट्ट को पानी से बाहर निकाला गया तथा उसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त छात्र को बचाने के प्रयास में पानी में उतरे उसके साथियों का भी सकुशल ‘रेस्क्यू’ किया गया है। जिनकी स्थिति सामान्य है। घटना के सम्बन्ध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button