आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने मुख्य कार्यपालक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नाम विजय कुमार शर्मा एसडीएम ग्रेटर नोएडा को दिया ज्ञापन
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि अधिसूचित ग्राम चौगानपुर के खाता संख्या 140 की गोचर भूमि व 130 मीटर ग्रेटर नोएडा – नौएडा रोड़ के दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट जो वादग्रस्त भूमि तोशा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फर्म के स्थगन आदेश से जनहित आच्छादित भूमी के आउट ऑफ़ द कोर्ट समाधान के संबंध में अवगत कराया । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित ग्राम चौगानपुर में खाता संख्या 140 में 30 बीघा से अधिक गौचर भूमि है गोचर भूमि अतिक्रमण से प्रभावित है उक्त भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त करते हुए उसकी पैमाइश सुनिश्चित करते हुए आवारा बेसहारा गौवंश के लिए आश्रम स्थल बनवाने की कार्य करें यह भूमि बहुत महत्वपूर्ण स्थल पर है ।

अक्षय मुखिया ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के तुस्याना सुत्याना भूडा ककरेटआदि गांव में भी सैकड़ो बीघा गोचर भूमि दस्तावेजो में दर्ज हैं उस भूमि को एकीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश का प्रथम ‘गौ अभ्यारण ‘ भी इस भूमि पर बनाया जा सकता है। डा यामीन संगठन मंत्री ने बताया कि 130 मी नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा शहर की लाइफ लाइन है जो दिल्ली गाजियाबाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट आदि से ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है ।इस रोड पर तिलपता चौक से 500 मी दूर नोएडा की ओर सड़क काफी जर्जर स्थिति में है । सागर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दशकों से मरम्मत न होने के कारण अत्यंत दुर्घटना संभावित क्षेत्र वहां बन गया है आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं सड़क दुर्घटना होती है इसमें एक वैधानिक गतिरोध यह भी है उक्त भूमि की स्वामी तोशा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भूमि अधिग्रहण शिफ्टिंग को लेकर दशको से प्रकरण लंबित होना है इस पर कंपनी को स्थगन आदेश प्राप्त है आशिक हिस्से पर सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। कृष्ण भड़ाना प॰उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस कारण उसे 100 मी हिस्से की मरम्मत आज तक नहीं की गई है जनहित को देखते हुए जेवर एयरपोर्ट परियोजना को देखते हुए इस समस्या का अब वैकल्पिक समाधान जरूरी आवश्यक हो गया है। कि इस मामले में स्थानीय लोग वह भारतीय किसान यूनियन मंच संगठन आर्य समाज आदि संगठनों का सकारात्मक सहयोग करने के लिए पूरी तरह तत्पर है ।अन्नू सरपंच ज़िलाध्यक्ष (बु॰ शहर )ने बताया कि कंपनी भूमि के स्वामी से जनहित में सकारात्मक संवाद स्थापित कर इस विवाद को सुलझाया जा सकता है। इस समस्या के कारण दशकों से जान माल की जो क्षति हो रही है वह 100 मी कच्ची सड़क होने के कारण है काफी धूल भी उठती है जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी होता है व शहर की छवि भी धूमिल हो रही है ।अब समस्या का समाधान अति आवश्यक है इच्छा शक्ति दिखाते हुए तत्काल प्राथमिकता के आधार पर इसका आउट ऑफ द कोर्ट समाधान सुनिश्चित करें प्राधिकरण की कार्यशैली इस विषय पर अभी तक उदासीन रही है ।उसे हिस्से की मरम्मत करते हुए स्थाई रोड निर्माण हेतु वादी तोशा कंपनी से वार्ता करें जिससे शेष हिस्से में भी रोड का निर्माण हो सके इन दो बिंदुओं पर सकारात्मक समाधान के लिए जल्द ही कार्यवाही करे ।किसान संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा ।इस मौक़े पर विक्रान्त भाटी प्रदेश प्रभारी,अरूण प्रधान,एडवोकेट मनीष भाटी ,एडवोकेट विशाल नागर ,ललित चौगानपुर ,प्रमोद नागर,ललित गौतम,विनोद भाटी ,रवि कुमार अन्य किसान मौजूद रहे ।









