आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने डीएम बुलंदशहर व उप श्रम आयुक्त बुलंदशहर को सिकंदराबाद औद्योगिक एरिया में संचालित कारखानों में मजदूरों के शोषण व नई श्रम संहिता लागू कराए जाने के संबंध में दिया ज्ञापन
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक एरिया 1400 एकड़ में स्थापित है जिसमें अधिकांश केमिकल पेंट पाउडर रबर जैसे रेंड व नारंगी कैटेगरी के उद्योग संचालित है। जिनमें काम करने का स्वास्थ्य का एक अलग ही जोखिम रहता है इन उद्योगों में लाखों पुरुष महिला मजदूर कार्यरत है। चिंकू यादव युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इन उद्योगों में कार्य करने वाले मजदूरों के न्यूनतम श्रम भुगतान,कार्यों के घंटो को लेकर असमानता है। हमारे संगठन को अनेकों मजदूरों ने बताया

उनसे आज भी 15-15 घंटे काम लिया जाता है ना ही कोई ओवर टाइम के भुगतान की सुविधा है विक्रान्त भाटी प्रदेश प्रभारी ने बताया की साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिलता महिला मजदूरों को महज 6से 7 हजार मासिक वेतन प्रदान किया जा रहा है जो लिंग के आधार पर भेदभाव का भी एक गंभीर उदाहरण है। अमित प्रधान मेरठ मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इन कारखानों में मजदूरों के स्वास्थ्य की सुरक्षा विश्राम स्थल पेयजल कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है जो कि नियम अनुसार उपलब्ध रहनी चाहिए। अन्नू सरपंच ज़िलाध्यक्ष बुलंदशहर ने कहा कि देश में श्रम सुधार की दिशा में 1 अप्रैल 2026 से भारत सरकार श्रम मंत्रालय की *नई श्रम संहिता* पूरे देश में लागू हो गई है जिसके तहत अब किसी मजदूर का शारीरिक आर्थिक शोषण नहीं किया जा सकता।

नई संहिता के अनुसार मजदूर को उसकी श्रेणी अनुसार न्यूनतम 20000 मासिक वेतन 8 घंटे से अधिक कार्य करने पर दोगुना दैनिक भुगतान की व्यवस्था है प्रत्येक मजदूर को अपॉइंटमेंट लेटर भी प्रदान किया जाएगा। कृष्ण भड़ाना ने बताया कि सप्ताह में तीन अवकाश की भी व्यवस्था है। साथ ही साथ कारखाना संचालक नियोजित यह सुनिश्चित करेगा उसके कारखाने में मजदूर को सुरक्षा उपकरण अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जो उसको स्वास्थ्य की क्षति से बचाए । अक्षय मुखिया ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि हमने अनेक मजदूरों से वार्तालाप की जिसमें पाया गया कारखाने में कार्यरत रहते हुए घायल मजदूरों के उपचार की व्यवस्था नहीं की गई है ।समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नवीन श्रम संहिता जो मजदूरों के हित में उसे तत्काल प्रभाव से लागू करना सूचित करें सिकंदराबाद औद्योगिक एरिया की कंपनियां में कार्यक्रम मज़दूरों की सुविधा व वायु जल का प्रदूषण जो नियमों के उल्लंघन से इन कारखानों में हो रहा है ।अगर मज़दूरों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन मंच धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी ।इस मौक़े पर अजब सिंह भाटी ,अरव यादव,सचिन भाटी ,पुष्पेन्द्र यादव ,शैफ प्रधान,गौरव यादव,नितिश यादव,सागर यादव,प्रवीण भाटी ,गणपत शर्मा,प्रभु चौधरी,अमित कुमार,अन्य लोग मौजूद रहे ।









