Blog

दादरी  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भोगपुर में मंगलवार को एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक विटौरो में आग लग जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना की शिकायत पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कोतवाली में दी है तथा दमकल की एक गाड़ी दो बार भरकर आई और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित अजीत भाटी पुत्र प्रेम सिंह निवासी भोगपुर ने बताया है

कि मंगलवार को उनके पिता प्रेम सिंह जंगल की तरफ घूमने की इरादे से गये थे जब वह अपने बिठौरो के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें अपने परिवार के बने विटोरों में आग लगाती हुई दिखाई दी उन्होंने तुरंत घर पर इसकी सूचना दी तो अजीत भाटी ने आगे बताया कि वह जल्दबाजी में वहां पर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्य आग बुझाने में लग गए

मगर कोई फायदा ना होते देखा उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी जानकारी के लगभग 20-25 मिनट बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू किया मगर गाड़ी का पानी समाप्त होने पर भी आग पूरी तरह से काबू में ना आई तो दमकल की गाड़ी दोबारा पानी भरने के लिए गई

और दोबारा से आग बुझाने में लग गई इस दौरान घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उन्होंने बताया कि गांव में इससे पूर्व कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं घटी है एक ही परिवार के प्रेम सिंह पुत्र भोला सिंह सुनील भाटी प्रेम सिंह सतीश

भाटी प्रेम सिंह ब्रह्मजीत और ब्रह्मपाल के बीडोढे जलकर खाक हो गई इस दौरान करीब ₹30000 का नुकसान होने का अनुमान है

Related Articles

Back to top button