Blog

दादरी कस्बा चौकी क्षेत्र में लूटपाट व वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों के मन में दहशत।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौकी क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की घटनाओं से लोगों के मन में दहशत बनी हुई है। कस्बा क्षेत्र में वाहन चोर घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गए। चोरों की यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर जांच करने के लिए नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार साजिद निवासी नई आबादी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से गांव-गांव में फेरी लगाकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। अपना काम खत्म करके उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी। जिसको अज्ञात चोर चोरी करके ले गए चोरों की यह वाहन चोरी की करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखाई दे रहे हैं उन्होंने पहले किसी और मोटरसाइकिल को चुराने का प्रयास किया लेकिन जब वह मोटरसाइकिल को चोरी करने में सफल नहीं हो पाए तो कुछ ही दूरी पर खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन पुलिस घटनास्थल पर जांच करने के लिए नहीं आई है। वही कुछ दिन पहले जारचा बिसाहडा रोड पर दादरी निवासी महिला के साथ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश महिला से कानों के कुंडल लूटकर फरार हो गए थे। उक्त महिला न्याय पाने के लिए पुलिस के यहां चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस अभी तक लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है।

Related Articles

Back to top button