Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनाक 08/12/2023 को थाना जारचा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 227/23 धारा 323,504,506,427,307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त ओमेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह को वीरपुरा की झाल से गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरणः*
वादिया द्वारा अपने पति साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना जारचा पर मु0अ0सं0 227/23 धारा 323,504,506,427,307 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसमें वादिया के पति को गम्भीर चोटे आयी थी, अभियुक्त ओमेन्द्र सिंह उर्फ ओमी उपरोक्त नामजद वांछित अभियुक्त था।
*अभियुक्त का विवरणः*
ओमेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गुलावठी खुर्द, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 32 वर्ष।









