Blog

प्रशासन ने नहीं होने दिया हवन कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर माने हिन्दू संगठन नहीं किया हवन वेद नागर।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

गौचर भूमि का प्राईवेट अधिग्रहण करने वाली उत्तर प्रदेश की राजपाल तत्काल हटाई जाये। वेद नागर

ज़िलाधिकारी से मुख्यमंत्री योगी से मिलने का माँगेंगे समय।

आज सभी हिन्दू संगठनों के लोगों ने कासना भारी मात्रा में पाये गये मांस को लेकर विरोध में उसी स्थान पर गायो की आत्मा की शान्ति के लिये हवन का आयोजन करने की चेतावनी दी थी। जिसमें सुबह से ही प्रशासन ने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया था उसी को लेकर बारह बजे तक पुलिस प्रशासन के बीच जाने की बात पर हिन्दू संगठन के लोग डटे रहे

जनसंख्या नियंत्रण क़ानून फ़ाऊंडेशन के जिला अध्यक्ष लखन भाटी ने हवन की लिखित में जानकारी प्रशासन को दी थी जिसमें सभी बड़े संगठन शामिल होने जा रहे थे गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया जिला प्रशासन के आग्रह व कठोर कारवाही के आश्वासन पर सहमति बनी जिसके चलते हमारी पहली माँग यही थी की गौ हत्या बर्दाश्त नहीं की जायेगी सभी कसाईयो पर कठोर कार्यवाही हो वेद नागर ने कहा योगी सरकार मे इतनी बड़ी घटना जिला गौतम बुद्ध नगर मे दूरभाग्य पूर्ण है

ऐसी घटना बर्दाश्त नही है वेद नागर ने कहा जिला प्राधिकरण की मिली भगत से गौ हत्या हो रही है जिला प्राधिकरण गौ हत्या के लिये गायो को मजबूर कर रहा है हमारी कोई सुनवाई नही हो रही है हम योगी जी की विचार धारा के लोग है हमारी योगी जी से माँग है की जिला प्राधिकरण गौचर भूमि कीं प्राईवेट कम्पनी को व बिल्डरों को बेच रहा है गाय भूखी प्यासी मरने को मजबूर है योगी जी से अनुरोध है गौचर भूमि अधिग्रहण तत्काल निरस्त हो बिल्डरों पर कार्यवाही होकर गौचर भूमि तत्काल गायो

को सूरक्षित की जाये मुख्यमंत्री योगी जी से मिलने के लिये ज़िलाधिकारी से लिखित में समय मांगा जायेगा ओर प्राईवेट वेब सिटी जेसे बिल्डरों को गौचर भूमि देने वाली उत्तर प्रदेश की राजपाल को तत्काल हटाया जाये गौचर भूमि का प्राईवेट अधिग्रहण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लगभग 10 हिन्दू संगठनों का समर्थन साथ रहा।

Related Articles

Back to top button