Blog

थाना कासना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना/कार्यवाही का विवरण-*
दिनाँक 09.08.2024 को ग्राम सलेमपुर गुर्जर में एक वृद्ध व्यक्ति श्याम सिंह की अभियुक्तगण द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार थाना कासना पर मु0अ0सं0 191/2024 अन्तर्गत धारा 103(1)/61(2)/189(4)/351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।
जिसमें अभियुक्त अंकित हत्या के समय से फरार चल रहा था। उक्त फरार चल रहे अभियुक्त अंकित पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर थाना कासना जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 27 वर्ष को आज दिनांक 17.10.2024 को थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त मुकदमे 07 अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

Related Articles

Back to top button