Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा एक्सीडेंट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-

दिनांक 28.02.2026 को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत चादर कम्पनी के पास, ग्राम बिसाहडा में ट्रेक्टर रजि0 नं0 UP16FJ5705 के चालक द्वारा लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गयी थी जिससे वादी के पुत्र नवीन उम्र 32 वर्ष व पुत्री प्रियांशी उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जारचा पर मु0अ0सं0 035/26 धारा 281/106(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 03.03.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 035/26 धारा 281/106(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त यतेन्द्र सिंह पुत्र अजब सिंह (ट्रेक्टर चालक) को वीरपुरा की झाल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर रजि0 नं0 UP16FJ5705 मय ट्रॉली बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button